देहरादून। हरिद्वार राजमार्ग पर देहरादून से डोईवाला की ओर आ रही एक एंबुलेंस कुआंवाला के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। दुर्घटना एंबुलेन्स के अनियंत्रित होकर पलट जाने के कारण हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी तथा एक अन्य व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट भर्ती कराया गया है। कोतवाली के हर्रावाला पुलिस चैकी क्षेत्र में देर रात दुघर्टना में एंबुलेंस में अनियंत्रित होकर पलट गई थी।

सूचना मिलने पर चैकी पुलिस हर्रावाला मौके पर पहुंची और एंबुलेंस में फंसे व्यक्तियों को बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि अंधेरा होने के कारण चालक डबल लाइन से सिंगल लाइन में जाने के बजाय सीधा जाकर डिवाइडर से टकराकर दुघर्टनाग्रस्त हो गया था। मृतक की पहचान पवन 22 पुत्र काशीराम निवासी ग्राम भडाज तहसील ऊखीमठ जिला रुद्रप्रयाग के रूप में कराई। घायल हुए साथी गौतम पुत्र गोविंद निवासी पोस्ट डेढ़ा तहसील ऊखीमठ को घायलवस्था में 108 वाहन से जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती करा दिया।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *