गोपेश्वर/घाट। चमोली जिले के घाट पुलिस ने 18 वर्षीय युवती को सकुशल बरामद कर परिवाजनों को सौंपा गया। चमोली पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री दिनेश लाल उर्फ दिनी, निवासी ग्राम-लाखी, तहसील-घाट, चमोली ने 18 वर्षीय पुत्री कुमारी शांति (काल्पनिक नाम) के विगत 27 मई कोे बिना बताए घर से चले जाने के संबंध में गुमशुदगी दर्ज कराई।

सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए कुमारी शांति को सिमली कर्णप्रयाग से सकुशल बरामद किया गयस तथा युवती के 164 के अन्तर्गत बयान दर्ज कराने के उपरांत कुमारी शांति (काल्पनिक नाम) को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। इस काम को उप निरीक्षक नरेंद्र कोठियाल चैकी घाट, कॉन्स्टेबल नीरज चैकी घाट तथा महिला कांस्टेबल तनुजा चैकी नंदप्रयाग बखूबी अंजाम दिया।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *