अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले राम लल्ला की विग्रह मूर्ति की स्थापना की गई। काले पत्थर से बनी मूर्ति की पहली तस्वीर सामने आ चुकी है। मूर्ति को सफेद कपड़े से ढक दिया गया है। राम लल्ला की मूर्ति को गर्भगृह में बने आसन पर रख दिया गया। मूर्ति को आसन पर खड़ा किया गया है। करीब 51 इंच की इस मूर्ति को मैसूर के मूर्तिकार अरुण योगीराज ने तैयार किया है।

अयोध्या में 22 जनवरी को राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा है।  इससे पहले गुरुवार को, राम मंदिर के अभिषेक समारोह के अनुष्ठानों के हिस्से के रूप में राम लल्ला की मूर्ति को गर्भगृह के अंदर मंत्रोच्चार के बीच स्थापित किया गया। खास बात यह है कि 16 जनवरी से शुरू हुए प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के तीसरा दिन यानी 18 जनवरी को मूर्ति की भव्य तस्वीर सामने आई है।

प्रतिष्ठा समारोह से जुड़े पुजारी अरुण दीक्षित ने बताया कि गुरुवार दोपहर को राम लल्ला की मूर्ति को गर्भगृह में रखा गया। यह प्रार्थना मंत्रोच्चार के बीच किया गया। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार, संस्था मंदिर के निर्माण की देखरेख कर रही थी।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *