रूड़की। त्योहारी सीजन शुरू होते ही मिलावट खोरी जोरो पर है। ताजा मामला रूड़की क्षेत्र में कुट्टू का आटा खाकर 40 लोगांे की अचानक तबियत बिगड़ने का सामने आया है, जिसके बाद प्रशासन के हाथ पांव फूल गये। शनिवार देर रात सभी को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जिनमें से अभी भी बीस लोगों की तबियत खराब है। अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराये गये मरीज रुड़की के ढंडेरा और भगवानपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनमें 20 से ज्यादा महिलाएं हैं। जांच के बाद कई लोगों को सुबह अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं, 20 से अधिक लोग अभी भी भर्ती हैं जिनकी हालत स्थिर बनी हुई है। अस्पताल में भर्ती लोगों ने इलाज में हीलाहवाली का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया। इस घटना के बाद प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामि बंसल ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में भर्ती लोगों ने कहां से इस आटे को खरीदा था इसकी पूछताछ की जा रही है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जो उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *