पौड़ी। पौड़ी जनपद की भैरवगढ़ी पेयजल योजना से 75 गांवों के हजारों लोग को राहत मिलेगी। रविवार को मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पौड़ी जिले के जयहरीखाल ब्लॉक में आज 65 करोड़ की भैरवगढ़ी पेयजल योजना एवं विकासखंड कार्यालय भवन जयहरीखाल का लोकार्पण किया। इस योजना से इलाके के 75 गांवों और तोकों को पानी मिलेगा। उन्होंने कहा कि लोग अपने अधिकारों को समझें और जनप्रतिनिधियों से जहां सवाल करना हो वो भी जरूर करें। उन्होंने कहा कि आज सरकार स्वरोजगार के अवसर दे रही है, आमजन की मदद कर रही है। युवाओं को चाहिए कि वे सरकार की मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना समेत मुख्यमंत्री सोलर ऊर्जा योजना का लाभ उठाएं।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जो उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *