देहरादून। कोविड-19 वायरस संक्रमण का ग्राफ उत्तराखण्ड में तेजी से बढ़ रहा है। उत्तराखंड में आज कोरोना संक्रमण के 73 नए मामले सामने आए हैं। सबसे ज्यादा 32 मामले नैनीताल में मिले हैं। इसके साथ ही अब प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 317 पहुंच गई है। आज प्रदेश 943 सैंपल निगेटिव पाए गए हैं। जबकि 1120 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। 58 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। वहीं, प्रदेश में तीन कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत भी हो चुकी है। लेकिन तीनों की ही मौत का कारण कोरोना नहीं था। अन्य कारणों से मरीजों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, आज आए मामलों में अल्मोड़ा में पांच, चमोली में आठ, चंपावत में एक, देहरादून में 11, नैनीताल में 32, पौड़ी में एक, टिहरी में तीन , बागेश्वर में दो और ऊधमिसंह नगर में नौ मामले सामने आए हैं। वहीं, एक मामला निजी लैब में पॉजिटिव पाया गया है। नैनीताल में दो दिन के अंदर 117 केस सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है।
कोरोना के संक्रमितों का जिलेवार अब तक के आॅंकड़े 

देहरादून-75
हरिद्वार-14
उत्तरकाशी-10
अल्मोड़ा-12
चम्पावत-8
टिहरी-9
बागेश्वर-8
पौड़ी-7
रूद्रप्रयाग-3
पिथौरागढ़-2
चमोली-9
नैनीताल-117
उधमसिंहनगर-43

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *