देहरादून। जाने-माने रंगकर्मी और अभिनेता जयपाल नेगी के निधन से उत्तराखंड फिल्म जगत में शोक की लहर है। उन्होंने कई सुपरहिट गढ़वाली गीतों में अभिनय किया था।  ‘पुष्पा छोरी पौड़ीखाल की’ जैसे उत्तराखंड के कई सुपरहिट गीतों में अभिनय करने वाले अभिनेता जयपाल नेगी का निधन का निधन हो गया। दिल्ली स्थित आवास पर अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन बीच मे ही उन्होंने सुबह छह बजे दम तोड़ दिया।
मूल रूप से पौड़ी के संगलाकोटी निवासी जयपाल का परिवार वर्तमान में दिल्ली में रहता है। रंगकर्मी राजेन्द्र चैहान ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली के निगम वार्ड घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा। जिसमें कई लोक कलाकार भी शामिल होंगे। दो महीने पहले ही पुष्पा छोरी फेम रीना रावत का भी बीते 12 मार्च को 38 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। सुपरहिट गढ़वाली वीडियो गीत ‘पुष्पा छोरी पौड़ी खाल की, लगदी छै तु बड़ी कमाल की’ में सुप्रसिद्ध अभिनेत्री रीना रावत के साथ जिस कलाकार ने एक्टिंग की है वे जयपाल नेगी ही थे। उत्तराखंड फिल्म एवं संगीत जगत से इस तरह छोटी उम्र में एक के बाद एक युवा कलाकारों का जाना बहुत बड़ी क्षति है।
उत्तराखंड के फिल्म अभिनेता जयपाल नेगी के निधन पर शोक व्यक्त किया  
देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री धीरेन्द्र प्रताप ने उत्तराखंड के जाने-माने फिल्म अभिनेता जयपाल नेगी की अल्पायु में हुई मृत्यु पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है। धीरेंद्र प्रताप ने जयपाल नेगी को उत्तराखंड के अत्यंत प्रतिभाशाली लोकप्रिय और जानदार अभिनेता बताते हुए कहा है कि उनके निधन से उत्तराखंड में एक बहुत ही कामयाब और जनता में अपने अभिनय के लिए  जनता के दिलों में बसने वाला अभिनेता खो दिया है। उन्होंने उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि ईश्वर उनको इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा राज्य के लाखों लोग अपार दुख की इस घड़ी में आज जयपाल नेगी के परिवार की संवेदनाओं के साथ हैं।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *