देहरादून। उत्तराखंड में आज कोरोना के 526 नए मरीज मिले, जिसके बाद में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 55051 पहुंच गया है। प्रदेश में अभी तक 46642 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना संक्रमितों के 7373 एक्टिव केस है। अभी तक 747 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में अभी तक 738950 सैम्पल की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है, वहीं 11831 मरीजों की सैम्पल रिपोर्ट आनी बाकी है, जबकि आज 8631 सैम्पल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। आज टेस्टिंग के लिए लैब में 7568 सैम्पल भेजे गए।
सोमवार को मिले मरीजोंं का जनपदवार आंकड़ा-


देहरादून – 180


यूएसनगर – 60


नैनीताल – 58


टिहरी – 52


हरिद्वार – 45


पौड़ी – 35


उत्तराकाशी – 32


चमोली – 28


पिथौरागढ़ – 12


चंपावत – 12


रुद्रप्रयाग – 06


अल्मोड़ा – 04


बागेश्वर – 01


 

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *