उत्तरकाशी/टिहरी। उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी-टिहरी जनपद की सीमा पर 14500 फीट की ऊंचाई पर स्थित सहस्त्रताल ट्रैक पर नौ ट्रैकर्स की मौत हो गई, जबकि दस ट्रैकर्स को सुरक्षित वापस लाया गया है। मंगलवार को चार ट्रैकर की ठंड लगने से मौत हो गई। वहीं आज पांच ट्रैकर्स की और मौत हो गई। दस ट्रैकर्स को सुरक्षित लाया जा चुका है। मौसम खराब होने के कारण ट्रैकर्स रास्ता भटक गए थे। ट्रैकिंग एजेंसियों के माध्यम से जिला आपदा प्रबंधन को सूचना मिलने पर विभाग ने रेस्क्यू के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। 29 मई को एक 22 सदस्यीय दल मल्ला-सिल्ला से कुश कुल्याण बुग्याल होते हुए सहस्त्रताल की ट्रैकिंग के लिए निकला था। दो जून को यह दल सहस्त्रताल के कोखली टॉप बेस कैंप पहुंचा।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *