देहरादून/पिथौरागढ़/उत्तरकाशी। मई माह में हो रही बारिश आफत बनती जा रही रही है। बारिश से जहां फसलें खराब हो रही है, वहीं कई जगह मार्ग भी अवरोध हो गये हैै। प्रदेश के कई स्थानों में बारिश जारी है, बारिश से भारी नुकसान की खबरें भी आ रही। कहीं वाहन मलबे में दब गए हैं, तो कहीं जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। वहीं अब पिथौरागढ़ के लिपुलेख-तवाघाट सड़क के पास भूस्खलन होने से यहां आवाजाही ठप हो गई हैं। लिपुलेख-तवाघाट सड़क धारचूला से 45 किमी ऊपर लखनपुर के पास भारी चट्टान दरकने से सौ मीटर बह गई है। इससे धारचूला और गुंजी में करीब तीन सौ फंस गए हैं। जानकारी के अनुसार सड़क खुलने में कम से कम दो दिन का समय लग सकता हैं। उत्तरकाशी के जखोल-सांकरी मोटर मार्ग पर गुहिंया घाटी के पास एक डंपर के उपर मलबा गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि अन्य कोई जनहानि नहीं हुई हैं। रास्ता आवाजाही के लिए अवरुद्ध हो गया है। पीडब्लूडी द्वारा मार्ग सुचारू करने की कार्रवाई की जा रही हैं। वहीं केदारनाथ में भी बारिश के बीच ही श्रद्धालु धाम में दर्शन कर रहे हैं। उधर, यमुनोत्री धाम में लगातार बारिश के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं है। Post navigation हरिद्वार में नजीबाबाद से आ रही रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत धामी कैबिनेट में लिये गये अहम फैसले, नई टाउनशिप परियोजनों को मंजूरी