मथुरा (हि.स.)। एक जमाने में चम्बल के बागी रहे दस्यु मलखान सिंह पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के साथ एक बार आर-पार की लड़ाई हो जाने की तमन्ना रखते हैं। अपनी इस चाहत का खुलासा उन्होंने मंगलवार को कृष्ण की नगरी वृंदावन पहुंचकर किया। उन्होंने कहा कि आज जिस तरह रोज-रोज सीमा पर आए दिन कायरना हमला किया जा रहा है, जिसका मुंहतोड़ जवाब भारत दे रहा है। मेरे हिसाब से ऐसे संघर्ष की स्थिति से तो एक बार आर-पार की लड़ाई हो जानी चाहिए, ताकि समस्या का हमेशा के लिए निदान हो सके।

अपने जमाने के दस्यु सम्राट मलखान सिंह ने आज वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में पूजा अर्चना की। अनौपचारिक वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि मुझे परिस्थितियों ने बागी बनाया मैं डाकू नहीं हूं। उन्होंने यह भी कहा कि गाय का कटान, समान अधिकार और आर्थिक स्थिति के आधार पर आरक्षण व्यवस्था देश में लागू होनी चाहिए। यह सभी कार्य करने की क्षमता केन्द्र की मोदी सरकार में हैं। वृंदावन के बांके बिहारी जी मंदिर पहुंचे मलखान सिंह की एक झलक देखने वालों को भीड़ जुट गई। प्रशंसकों ने उनके साथ सेल्फी ली। वह वृंदावन के अन्य मंदिरों में भी दर्शन करने के लिए पहुंचे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जो उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *