देहरादून। श्रीदेवसुमन विवि में सभी पदों पर एबीवीपी का परचम लहराया। वहीं एमकेपी कॉलेज में भी सभी पदों पर एबीवीपी ने जीत दर्ज की। मनीषा राणा अध्यक्ष, अंकिता जगूड़ी महासचिव पद पर जीतीं।
 दोपहर दो बजे तक डीबीएस कॉलेज में 60 प्रतिशत वोटिंग हुई। इसके बाद यहां गणना शुरू हुई। एसजीआरआर पीजी कॉलेज में भी दो बजे मतदान खत्म हो गया। यहां कुल 1080 वोट पड़े। यहां अध्यक्ष पद पर सक्षम ग्रुप के शुभम बंसल जीते। उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के ओशिन कुनवाल व महासचिव पद पर सक्षम ग्रुप के विश्वनाथ रमन बुडाकोटी जीते। सह सचिव पद पर एनएसयूआई के मोहम्मद अजहर सैफी व कोषाध्यक्ष पर एनएसयूआई की मेघा भट्ट जीतीं। यहां अभाविप का सूपड़ा साफ हो गया। एमकेपी में 917 वोट पड़े। कई साल के बाद यहां पोलिंग बढ़ी। रायपुर डिग्री कॉलेज में 994 में से 561 ने ही वोट डाला। एमपीजी कॉलेज मसूरी में चुनाव को लेकर प्रशासन और पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए। परिसर में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश में पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया। छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी द्वारा हूटिंग करने पर मसूरी कोतवाल भावना कैंथोला ने छात्र नेताओं को लिंगदोह समिति की सिफारिशों का पालन करने की दी हिदायत दी।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *