देहरादून। उत्तराखंड में शुक्रवार को कोरोना मरीजांे 549 मरीज मिले, जिसके बाद प्रदेश में कोराना पाॅजिटिव की संख्या 57042 हुई। वहीं, अब तक 50155 मरीज ठीक भी हुए है। जबकि अब तक 829 लोगांे की मौत भी हुई है। प्रदेश में मौजूदा कोरोना संक्रमितों के 5692 एक्टिव केस हैं। राज्य मंे अभी तक 792432 सैम्पल की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। 16767 मरीजों की सैम्पल रिपोर्ट आना अभी बाकी है। जबकि आज 11262 सैम्पल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। आज टेस्टिंग के लिए लैब में 11692 सैम्पल भेजे गये।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आज सबसे अधिक संख्या में देहरादून में 183, हरिद्वार में 28, नैनिताल में 86, पौड़ी में 41, अल्मोड़ा में 22, चम्पावत में 22, चमोली में 73, रुद्रप्रयाग में 26 तथा टिहरी में 20 कोरोना के नए मामले मिले है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *