देहरादून। उत्तराखंड में शनिवार को 606 नए कोरोना मरीज मिले, जिसके बाद प्रदेश में कोरोना पाॅजिटिव की संख्या 57648 हो गयी है। वहीं, आज प्रदेश में छह लोगों की कोरोना के कारण मौत भी हो गयी है। अब मरने वालों का आंकड़ा 835 पहंुच गया है। जबकिं 665 मरीज आज स्वस्थ भी हुए हैं। अब तक 50820 संक्रमित सही हो चुके हैं। वर्तमान में प्रदेश की रिकवरी दर 88 प्रतिशत अधिक हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आज सबसे अधिक देहरादून में 165 मरीज मिले। अल्मोड़ा में 27, बागेश्वर में 14,चंपावत में 16, चमोली में 15, हरिद्वार में 117, नैनीताल में 94, पौड़ी में 48, पिथौरागढ़ में 13, रुद्रप्रयाग में 19, टिहरी में 22, ऊधमसिंह नगर में 25 तथा उत्तरकाशी में 31 मामले मिले। Post navigation उत्तराखण्ड में मिले 549 नए मामले, मरने वालों का आंकड़ा 829 पहुंचा कोरोना विनर्स के लिये वाकाथन और बैडमिंटन स्पर्धा