ताज खबरें देश

चिदंबरम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, हाईकोर्ट का अग्रिम जमानत खारिज करने वाला फैसला बरकरार

नई दिल्ली। आईएनएक्स मीडिया केस में पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम की सीबीआई रिमांड आज खत्म हो रही है। इस केस में चिदंबरम के खिलाफ सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मामलों में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है। इसके पहले, सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि सोमवार (26 अगस्त) तक ईडी चिदंबरम को गिरफ्तार नहीं कर सकती है। कोर्ट में सीबीआई और ईडी की तरफ से कहा गया था कि ये भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग का बड़ा मामला है, ऐसे में आरोपी को जमानत ना दी जाए।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *