देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना के मामले फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 13 नए मामले सामने आए जबकि एक व्यक्ति की मौत भी हो गई वही 26 मरीज स्वस्थ भी हुए। सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 144 हो गई है। जबकि गुरुवार को प्रदेश में 157 सक्रिय मरीज थे।

प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344169 हो गई है। इनमें से 330458 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7407 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.02 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.19 प्रतिशत दर्ज की गई है।

स्वास्थ्य विभाग  के अनुसार, शुक्रवार को 6978 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। आठ जिलों अल्मोड़, बागेश्वर,चमोली, चंपावत, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और टिहरी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, देहरादून में छह, हरिद्वार, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर में दो-दो व उत्तरकाशी में एक संक्रमित मिला है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *