नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आज इस्तीफा सौंपा। वहीं नई सरकार बनाये जाने का दावा भी आज भाजपा पेश करेगी। जानकारी के अनुसार 8 जून को पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए उनसे और मंत्रिपरिषद से अनुरोध किया है कि वे नई सरकार के कार्यभार संभालने तक पद पर बने रहें। इससे पहले नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में 17वीं लोकसभा को भंग करने की सिफारिश की गई।

बात दें कि 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा था। बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति भवन पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लोकसभा भंग करने की सिफारिश करते हुए अपना और कैबिनेट मंत्रियों का इस्तीफा सौंपा। सूत्रों के हवाले से यह कहा जा रहा है कि नरेंद्र मोदी 8 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। 7 जून को एनडीए संसदीय दल की बैठक होगी और उसके अगले दिन यानी 8 जून को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। इस बार भाजपा अपने दम पर बहुमत हासिल नहीं कर पाई है। हालांकि एनडीए गठबंधन ने 292 सीटें जीती हैं, जो कि बहुमत (272) के आंकड़े से पार है। इस बार भाजपा को 240 सीटों से ही संतोष करना पड़ा, जबकि विपक्षी गठबंधन इण्डिया को कुल 234 सीटें मिली हैं।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *