देहरादून। उत्तराखण्ड में कोरोना के आंकड़ों में बेशक कमी आयी है, लेकिन उसके साथ ही लापरवाही भी बढ़ गयी है, जिससे एक नया खतरा उत्पन्न होने की आंशंका है। प्रदेश में सोमवार को 69 संक्रमित मरीज मिलने के बाद आंकड़ा 340793 पहंुच गया है। वहीं, पिछले 24 घंटे के दौरान दो लोगों की मौत भी हुई है। सोमवार को प्रदेश में 250 लोग स्वस्थ हुए। जबकि 1555 सक्रिय मरीज है। प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या तीन लाख 40 हजार 793 हो गई है। इनमें से तीन लाख 25 हजार 942 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7335 लोगों की जान जा चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा में 6, बागेश्वर एवं,चमोली में 1-1, देहरादून में 9, हरिद्वार में 8, नैनीताल में 8, पिथौरागढ़ में 6, रुद्रप्रयाग में 3, टिहरी गढ़वाल में 2, उधमसिंह नगर में 9 ,उत्तरकाशी में 16 लोगों में यहां संक्रमण की पुष्टि हुई है।

सोमवार को 21252 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। चंपावत और पौड़ी में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, अल्मोड़ा में छह और बागेश्वर में एक, चमोली में एक, देहरादून में नौ, हरिद्वार में आठ, नैनीताल में आठ, पिथौरागढ़ में 6, रुद्रप्रयाग में तीन, टिहरी में दो, ऊधमसिंह नगर में नौ और उत्तरकाशी में 16 मामले सामने आए हैं।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *