देहरादून। मुख्यमंत्री बनते हुए पुष्कर सिंह धामी ने 24 घंटे के अंदर कई महत्वपूर्ण फैसले लिये। नायक फिल्म की तरह तेजी से निर्णय लेने और काम करने की शैली में धामी नजर आ रहे हैं। कल शपथ लेते ही मुख्यमंत्री ने कैबिनेट बैठक बुलाई जिसमें 7 महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। वहीं, आज उत्तराखंड के मुख्य सचिव पद से ओमप्रकाश को हटाकर केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर गए एसएस संधू को नया मुख्य सचिव बनाया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संकेत दिए हैं कि अभी नौकरशाहों में फेरबदल किया जाएगा। आज पुष्कर सिंह धामी ने आईएएस ऑफिसर एवं आईपीएस ऑफिसर के साथ बैठक की तथा राज्य की स्थिति के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को काम में तेजी लाते हुए फाइल की मूवमेंट में तेजी लाने का निर्देश दिया।

नए मुख्य सचिव आज देहरादून पहुंच गए हैं और वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिल रहे हैं। संभावनाएं जताई जा रही है कि आज सभी मंत्रियों को उनके विभागों का आवंटन किया जाएगा।

ओम प्रकाश को दिल्ली में रेजीडेंट कमिश्नर बनाया

पुष्कर सिंह धामी के उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनने के एक दिन बाद सोमवार को राज्य के मुख्य सचिव ओम प्रकाश को हटाकर उनकी जगह वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एस एस संधू को नियुक्त कर दिया गया।

वर्ष 1988 बैच के आईएएस अधिकारी संधू भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष के तौर पर केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर थे। उनकी छवि एक सक्षम अधिकारी की है।

ओम प्रकाश को उनके दायित्वों से मुक्त कर दिया गया है और दिल्ली में रेजीडेंट कमिश्नर बनाया गया है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *