देहरादून। उत्तराखण्ड में एक बार फिर एक सप्ताह के लिए कोविड कर्फ्यू को बढ़ा दिया गया है। यह कोविड कर्फ्यू 13 जुलाई सुबह छह बजे तक लागू रहेगा। राहत की बात यह है किं अब शॉपिंग मॉल 50 फीसद क्षमता के साथ खुल सकेंगे। लेकिन स्विमिंग पूल और सिनेमा हॉल खोलने पर प्रतिबंध जारी रहेगा।

कोविड कर्फ्यू के बाकी नियम पहले की तरह ही रखे गए हैं जो वर्तमान में लागू हैं। रविवार को साप्ताहिक बंदी जारी रहेगी। कोरोना की दूसरी लहर में 10 मई को राज्य में कोविड कर्फ्यू लागू किया गया था, जिसे सरकार एक-एक हफ्ते के लिए बढ़ाती आ रही है। दूसरी लहर में कोरोना के मामले घटने के साथ अब कोविड कर्फ्यू में काफी ढील भी दे दी गई है। वहीं, अन्य प्रदेशों से उत्तराखंड में प्रवेश करने वालों के लिए आरटीपीसीआर, एंटीजन और ट्रू-नेट जांच अभी भी अनिवार्य रहेगी। इसके साथ ही यूपी के रास्ते गढ़वाल और कुमाऊं जाने वालों के लिए ई पास की व्यवस्था भी बरकरार रहेगी।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *