देहरादून। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रियों को विभाग बांट दिए है। नाराज चल रहे सतपाल महाराज को लोक निर्माण विभाग कर संतुष्ट करने का प्रयास किया गया है। वही, हरक सिंह रावत को ऊर्जा विभाग तथा धन सिंह रावत को स्वास्थ्य विभाग देकर, मुख्यमंत्री ने नाराजगी दूर करने का प्रयास किया है।

मुख्य सचिव एसएस संधु ने मंगलवार शाम को इसके आदेश जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अपने पास 15 विभाग रखे हैं एनडी तिवाड़ी सरकार के बाद किसी मुख्यमंत्री ने पीडब्ल्यूडी विभाग मंत्रियों को आवंटन किया है। वहीं पिछले 4 साल बाद स्वास्थ्य विभाग भी मुख्यमंत्री के पास नहीं रखा है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *