काबुल (हि.स.)। अफगान सुरक्षाबलों ने कंधार, बदगिस और गजनी प्रांत में हवाई हमले किए जिनमें 23 तालिबानी आतंकियों का मौत हो गई है। यह जानकारी शनिवार को स्थानीय मीडिया रिपोर्ट से मिली। रिपोर्ट के मुताबिक कंधार प्रांत में 10 आतंकी मारे गए हैं और 2 अन्य घायल हुए हैं। गजनी प्रांत के अंदार जिले में तीन आतंकी मारे गए हैं। साथ ही बदगिस के बाला मुर्गाव जिले में 10 आतंकी मारे गए हैं। उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान लंबे समय से कट्टपंथी समूहों और आतंकवादी समूहों के कारण अस्थिर राजनीतिक, सामाजिक और सुरक्षा स्थितियों से गुजर रहा है। इसमे तालिबान भी शामिल है। Post navigation महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 21 अक्टूबर को होगा मतदान किसानों ने दिल्ली पहुंचकर खत्म किया आंदोलन, मोदी सरकार ने मानी पांच मांगें