नई दिल्ली (हि.स.)। चुनाव आयोग ने शनिवार को महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा के चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। दोनों राज्यो में एक साथ ही चुनाव होंगे। 21 अक्टूबर को मतदान और 24 अक्टूबर को मतगणना होगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने शनिवार को यहां एक प्रेस कान्फ्रेंस में इसका ऐलान किया।
उन्होंने बताया कि हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीटों पर और महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर चुनाव होगा। इसके अलावा अन्य अलग-अलग राज्यों में भी विधानसभा की 64 सीटों पर उप चुनाव होगा।
महाराष्ट्र में 8.94 करोड़ मतदाता है। हरियाणा 1.28 करोड़ मतदाता हैं।
महाराष्ट्र में 1.8 लाख ईवीएम और हरियाणा में 1.3 लाख ईवीएम का उपयोग होगा।
महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 9 नवम्बर तक है। हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 2 नवम्बर तक है।
सीईसी ने कहा कि उम्मीदवारों को क्रिमिनल रिकार्ड की जानकारी फार्म में लिखनी होगी। ऐसा नहीं करने वालों की उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। सभी उम्मीदवारों को भी अपने हथियार जमा कराने होंगे। चुनावी खर्च की निगरानी के लिए पर्यवेक्षकों की तैनाती की जाएगी। उम्मीदवारों की चुनावी खर्च सीमा 28 लाख रुपये तय की गई है। प्रचार या अन्य मदों में प्लास्टिक की सामग्री का उपयोग न किया जाए। सोशल मीडिया पर चुनाव आयोग पैनी नजर रखेगा।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *