मंगलौर। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में  07 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के एक ग्रामीण व्यक्ति द्वारा कोतवाली पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी गई कि उनकी 07 वर्षीय पुत्री घर से बाहर खेलने गई थी,  उसी समय  वहां से गुजर रहे उसके गांव में रहने वाले अभिषेक नामक युवक ने उसकी बेटी को जबरदस्ती दबोच लिया।

आरोपित उसे पास के गन्ने के खेत में ले गया। यहां पर उसके दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची रोती, बिलखती अपने घर आई। उसने स्वजन को पूरी जानकारी दी। दुष्कर्म के बाद बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की जानकारी होने पर पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमर चंद शर्मा ने बताया कि आरोपित अभिषेक की तलाश की जा रही है। बच्ची को अस्पताल में उपचार दिलाया जा रहा है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *