देहरादून। कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर सरकार ने कांवड़ यात्रा पर रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कहा कि सरकार कोरोना की रोकथाम के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार ने विचार विमर्श के उपरांत यह निर्णय लिया है कि इस वर्ष प्रदेश में कांवड़ यात्रा नहीं होगी। वहीं, उत्तर प्रदेश से खबर आ रही है कि कांवड़ यात्रा पर रोक नहीं लगाई जाएगी। योगी सरकार ने स्पष्ट किया है कि उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा जारी रहेगी और भव्य तरीके से इसका आयोजन किया।

 सचिवालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में कोविड के डेल्टा प्लस वैरियेन्ट के पाये जाने, कोविड की तीसरी लहर की आशंका और देश-विदेश में इसके दुष्प्रभावों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। इस संबंध में विशेषज्ञों की राय पर भी विचार किया गया। मनुष्य जीवन की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आगामी काँवड़ यात्रा को स्थगित रखने का निर्णय लिया गया।

मुख्यमंत्री ने सचिव गृह और पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिए कि पड़ोसी राज्यों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए प्रभावी कार्यवाही हेतु अनुरोध किया जाय, ताकि वैश्विक माहमारी को रोकने में सफल हो सकें। बैठक में मुख्य सचिव डाॅ एस एस संधु, अपर मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *