देहरादून। उत्तराखण्ड में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रिमत के 44 नये मामले समाने आये हैं, वहीं ऋषिकेश में ब्लैक फंग्स के चार नये मरीज मिले हैं। वहीं इस दौरान कोरोना से एक भी मौत का मामला नहीं आया है। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 819 हो गयी है। प्रदेश में मंगलवार को 24576 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 341274 हो गई है। इनमें से 327112 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7351 लोगों की जान जा चुकी है।  ब्लैक फंगस के चार मामले समाने आने के बाद अब तक कुल मरीजों की संख्या 530 हो गयी है और अब तक 133 मरीज ठीक हो चुके हैं। 106 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।

स्वास्थ विभाग की रिपोर्ट के अनुसार चार जनपदों बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग और टिहरी में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, अल्मोड़ा में आठ, चंपावत में दो, देहरादून में 11, हरिद्वार में आठ, नैनीताल में पांच, पौड़ी में दो, पिथौरागढ़ में एक,  ऊधमसिंह नगर में चार और उत्तरकाशी में तीन मामले सामने आए हैं।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *