देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में लगातार सबसे लंबे कार्यकाल का नया कीर्तिमान स्थापित करने पर बुधवार को उत्तराखंड के प्रमुख मठों, मंदिरों और गुरुद्वारों में विशेष पूजा-अर्चना, शबद कीर्तन और प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 4399 दिन पूरे कर देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के 4398 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया। ‘12 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के तहत हुए आयोजन श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर राज्यभर में चल रहे ‘12 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु की कामना के लिए विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि श्री बदरीनाथ धाम, श्री केदारनाथ धाम सहित समिति के अधीन सभी मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। टपकेश्वर और बालाजी धाम में हुई पूजा-अर्चना महेंद्र भट्ट ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के झाझरा स्थित बालाजी धाम मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। इसके अलावा टपकेश्वर महादेव मंदिर में भी विशेष पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिगंबर भरत गिरी महाराज, नरेश बंसल, भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, तरुण बंसल, नेहा जोशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और स्थानीय श्रद्धालु मौजूद रहे। हरिद्वार में गंगा आरती, हेमकुंड साहिब में अरदास भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज के नेतृत्व में डालनवाला मंडल द्वारा देहरादून के शिव पंचायती मंदिर में प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी में मदन कौशिक के नेतृत्व में विशेष गंगा आरती की गई। सिखों के पवित्र तीर्थ गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब में भी प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु जीवन और स्वस्थ रहने की कामना के लिए अरदास और शबद कीर्तन किया गया। भाजपा ने उपलब्धियों को बताया ऐतिहासिक भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों को विकास, सुशासन और जनकल्याण की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए इसे देश के लिए ऐतिहासिक कालखंड बताया। इसी क्रम में राज्यभर में विभिन्न धार्मिक स्थलों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। Post navigation जिला सहकारी भेषज संघ देहरादून पर फिर कांग्रेस का कब्जा, मंजू शर्मा बनीं अध्यक्ष