दिल्ली/देहरादून। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने  गुरुवार को ‘भारत की नवीन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 नवयुग का अभिनंदन’ पुस्तक का  ऑनलाइन वर्चुअल विमोचन किया।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि यह पुस्तक नई शिक्षा नीति को नया आयाम देने में काफी मददगार साबित होगी। उन्होनें कहा कि नवाचार और नवयुग में शिक्षा की नई सोच को इस पुस्तक में दर्शाया गया है। पुस्तक काफी विस्तृत  और गहन रिसर्च के बाद प्रकाशित की गयी है। 

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति से जुड़ी पीआरएसआई चैप्टर देहरादून की पुस्तक की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय बौद्धिक संपदा के अधिकार के लिए भी पहल कर रहा है। ऐसे में यह पुस्तक देशभर के विश्वविद्यालयों, कालेजों, संस्थानों  के लिए एक बेहतरीन डॉक्यूमेंट साबित हो सकती है।

 इस पुस्तक में शिक्षा के क्षेत्र में देश की दशा और दिशा को बेहतरीन तरीके से बताया गया है। इस पुस्तक में देशभर के गणमान्य लेखकों और शिक्षाविदों के विचार समाहित किए गए हैं। इस पुस्तक में कई विश्वविद्यालय के कुलपतियों, शिक्षकों और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों  के लेखों को शामिल किया गया हैं।

  इस मौके पर पीआरएसआई, देहरादून (उत्तराखंड)के अध्यक्ष अमित पोखरियाल, सचिव अनिल सती, आकाश शर्मा, डा. अजीत पाठक केन्द्रीय अध्यक्ष, निवेदता बैनर्जी, महासचिव व कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *