फर्ज के आगे खुशियां छोटी 

गैरसैंण। थाना गैरसैंण में नियुक्त 2015 बैच के उपनिरीक्षक जसपाल गुसांई का विवाह मई में निर्धारित था, परन्तु पुलिसकर्मी द्वारा विवाह स्थगित कराया गया, थाना कोतवाली कर्णप्रयाग में नियुक्त 2016 बैच की महिला कांस्टेबल आरती एवं 2011 बैच के कांस्टेबल कृष्णा भंडारी का विवाह दिनांक अप्रैल में होना था, परंतु दोनों पुलिसकर्मियों द्वारा विवाह स्थगित कर पहले अपने कर्तव्य एवं फर्ज को निभाने का फैसला लिया गया, इसी प्रकार 2012 बैच के कांस्टेबल महेंद्र रावत का विवाह भी अप्रैल में निर्धारित था एवं उनके द्वारा भी विवाह स्थगित करने फैसला लिया गया एवं 2012 बैच के ही कांस्टेबल विजेंद्र रावत का विवाह भी दिनाँक अप्रैल में निर्धारित है एवं पुलिसकर्मी द्वारा उक्त महामारी समाप्त होने के पश्चात ही विवाह करने का निर्णय लिया गया है।

गरीब महिला को दिया एक माह का राशन

गोपेश्वर (चमोली)। फायर सर्विस चालक नरेश सिंह पता चला कि गोपेश्वर जिला मुख्यालय के समीप डूँगरी गाँव में एक गरीब महिला अपनी तीन लड़कियां के साथ गरीबी की हालत में जीवन व्यतीत कर रही है। यह सुनकर चालक नरेश सिंह ने महिला के घर जाकर एक महीने का राशन 10 किलो आटा, 5 किलो चावल, 2 किलो दाल, आधा किलो सोयाबीन की बड़ी, एक अंडे, किलो चीनी, चायपत्ती, तेल व एक एलपीजी गैस सिलेंडर खुद के खर्च से भिजवाया। महिला ने पुलिस कर्मी आभार जताया। चालक नरेश सिंह की इस पहल ने एक गरीब महिला का चूल्हा जला दिया।

महिला को गैस सिलेण्डर दिलाया

गोपेश्वर। फायरमैन प्रदीप टम्टा चमोली पुल पर ड्यूटी कर रहे थे तो एक छोटी लड़की आयशा द्वारा पुलिस कर्मी को बताया गया कि हमारे घर में तीन दिन से गैस सिलेंडर खत्म’ है, खाना नहीं बन पा रहा है, पुलिस कर्मी द्वारा उक्त घर का हाल जाना गया तो, मालूम पड़ा कि भवानी देवी बहुत ही गरीब है तथा पैसों का भी अभाव है साथ में दो बच्चो के साथ अकेले चमोली पुल में रह रही है, तीन दिन से गैस खत्म तथा बच्चे भी भूखे हैं, लॉकडॉउन की वजह से पति काफी समय से बाहर फंसा है, पुलिस कर्मी द्वारा मैठाणा गैस एजेंसी जाकर स्वयं के पैसों से गैस सिलेंडर भरवाकर उक्त महिला के सुपुर्द किया। महिला द्वारा पुलिस कर्मी का सहृदय धन्यवाद व्यक्त किया गया।