कोटद्वार। कोरोना के कारण लागू लाॅकडाउन के चलते उत्तराखण्ड वापस आ रहे प्रवासियों के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा चलाये जा रहे सेवा एवं सहायता केन्द्र में जाकर उत्तराखण्ड के शिक्षा मंत्री श्री अरविन्द पाण्डेय ने संघ स्वयंसेवकों से मुलाकात की।
उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस (कोविड-19) से सुरक्षा हेतु लॉकडाउन के दौरान प्रवासियों के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कोटद्वार द्वारा सेवा एवं सहायता केंद्र में निरंतर प्रवासियों के अन्न-जल एवं काढ़ा वितरण की व्यवस्था की जा रही है।
उन्होंने कहा संघ के इस सेवा केन्द्र के माध्यम से कई जरूरतमंदों को सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कोटद्वार संघ इकाई के के इस प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की। शिक्षा मंत्री ने सेवा केन्द्र में दी जा रही निःशुल्क सेवा की पूरी जानकारी ली।

बता देें कि लाॅकडाउन लागू होने के बाद 14 मई से कोटद्वार के ग्रासनगंज स्थित रामलीला मैदान में प्रवासियों के पंजीकरण, मेडिकल जांच और सहायता के लिए संघ की नगर इकाई ने सेवा केन्द्र स्थापित किया गया है, जहां संघ के स्वयंसेवक निस्वार्थ भाव से दिन-रात अपनी सेवायें दे रहे हैं।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *