कर्णप्रयाग। नगर पंचायत कर्णप्रयाग के प्रथम निर्वाचित अध्यक्ष श्रीप्रकाश नवनी का ह्रदय गति रुकने के कारण कल रात को आकस्मिक निधन हो गया है, वे 68 साल के थे। श्री नवानी का कांग्रेस तथा भाजपा दोनों ही पार्टी में जनाधार था। आज अलकनन्द एवं पिण्डर समीप घाट पर उनकी अन्त्येष्टि की गयी। श्री नवानी अपने पीछे पत्नी एवं दो बेटे छोड़ गये।
प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रदेश मंत्री श्री ईश्वरी प्रसाद मैखुरी ने बताया कि श्री नवानी मृदुभाषी सरल स्वभाव के धनी, सामाजिक सरोकारों से जुड़े एवं लोकप्रिय जननेता थे। उनके कार्यकाल में कर्णप्रयाग नगर में किये गए विकास कार्यों को आज भी याद किया जाता है। श्री नवानी के निधन से कर्णप्रयाग क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी, जिसके चलते आज कर्णप्रयाग बाजार बंद रहा। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यों ने श्री नवानी को श्रद्धांजलि दी। बद्रीनाथ विधायक श्री महेन्द्र भट्ट ने भी श्री नवानी के निधन पर शोक व्यक्त किया।
इस अवसर पर कांग्रसे नेता एवं पूर्व विधायक श्री अनुसुया प्रसाद मैखुरी, पूर्व श्री अनिल नौटियाल, कांग्रेस के प्रान्तीय महामंत्री श्री हरिकृष्ट भट्ट, व्यापार मण्डल कर्णप्रयाग के अध्यक्ष श्री बिजेन्द्र बिष्ट, व्यापार मण्डल के श्री रामकृष्ण भट्ट, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्री मुकेश नेगी, कांग्रेस सेवा दल के श्री सुरेश डिमरी, श्री राकेश केडियाल आदि उपस्थित थे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *