देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा का तीन दिवसीय शीतकालीन सत्र आज शुरू हुआ, इसमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया। राष्ट्रगीत वंदे मातरम के साथ सदन की कार्यवाही को शुरू किया गया। सत्र में प्रदेश के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने दिवंगत विधायक सुरेंद्र सिंह जीना और चार पूर्व विधायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। संसदीय कार्यमंत्री मदन कौशिक के मुताबिक अनूपूरक बजट, अध्यादेश आदि सदन के पटल पर रखे जाएंगे। पहले दिन ही मुख्यमंत्री से संबंधित विभागों के जवाब दिए जाने थे।

कार्यमंत्रणा समिति की रविवार को हुई बैठक में 22 दिसंबर तक का हाउस का बिजनेस तय किया गया। 22 को सरकार अनुपूरक बजट पर चर्चा कराएगी और इसी दिन इसे पास भी कराएगी। 22 को ही कार्यमंत्रणा समिति की दोबारा बैठक होगी।

वही सत्र शुरू होने से पहले विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के साथ योग किया।  इस अवसर पर पतंजलि योगपीठ के महामंत्री बालकृष्ण भी उपस्थित रहे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *