देहरादून। हरिद्वार कुंभ को लेकर आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को उच्चाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ में कोविड-19 को लेकर एक नोडल ऑफिसर अलग से तैनात किया जाए। कुंभ में किसी भी प्रकार की तकनीकि दिक्कत न आए इसके लिए आयुक्त गढ़वाल को उन्होंने एक उच्च स्तरीय तकनीकि टीम भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ के सभी स्थाई निर्माण कार्यों को जनवरी माह तक पूरा कर लिया जाए व अस्थाई निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि कुंभ की तैयारियों को लेकर इस प्रकार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि भविष्य में कुंभ के कार्यों को लेकर किसी भी प्रकार का प्रश्नचिन्ह न लग पाए। Post navigation चमोलीः समीक्षा ने इसरो की साइबरस्पेस हिन्दी निबंध प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान पूर्व मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी को आठवीं पुण्यतिथि पर याद किया गया