जयपुर। राजस्थान के अलवर जिले में फैले सरिस्का बाघ अभयारण्य के जंगलों में लगी आग ने भीषण रूप ले लिया है जिस पर काबू पाने के लिए मंगलवार को सेना के दो हेलीकॉप्टर की मदद ली गई। वन विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि आग पांच से आठ वर्ग किलोमीटर में फैल चुकी है और प्रभावित इलाके के आसपास बाघ विचरण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले लगी आग ने सोमवार को भीषण रूप ले लिया। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए सेना के दो हेलीकॉप्टर की मदद ली गई। इस बीच प्रशासन ने वन क्षेत्र के आसपास के ग्रामीणों को गांव खाली करने को कहा है और साथ ही उन्हें वन्य जीवों के संभावित विचरण को देखते हुए सावधान रहने को कहा गया है। Post navigation अनुसूचित जनजाति के लोगों को धर्मांतरण के बाद आरक्षण का लाभ नहीं मिलना चाहिए: भाजपा सांसद केंद्र सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तीन प्रतिशत बढ़ा