उत्तराखंड

मित्र पुलिस बनी जच्चा-बच्चा के लिए देवदूत, परिजनों ने कहा बच्ची का नाम पुलिस ही रखे  

हरिद्वार। कोरोना वायरस के तहत चल रहे लॉकडाउन में हरिद्वार पुलिस ने 29 मार्च को लॉक डाउन के दौरान आंचल पत्नी पारस निवासी जोगिया मंडी कि अचानक गर्भावस्था में तबीयत खराब होने पर कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस द्वारा महिला को सकुशल महिला अस्पताल में एडमिट कराया गया था, जिसके उपरांत महिला  द्वारा एक सुंदर कन्या को जन्म दिया।
 आज (शनिवार ) को सूचना मिलने पर कि उपरोक्त महिला आंचल के घर में राशन व बच्ची की रोजमर्रा के सामान संबंधित समस्याएं हैं, इस पर कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस द्वारा महिला के घर जाकर बच्ची के लिए कपड़े, बेबी पाउडर, सोप, साबुन, तेल, डायपर, बेबी क्रीम, लोशन आदि दिया गया व नेकी की चारपाई से राशन व सब्जियां एवं  बच्ची की परवरिश हेतु घ्2100 देकर बच्ची को आशीर्वाद देने के साथ ही वर्तमान परिस्थिति सामान्य होने तक बच्ची का समस्त खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली गई है।
बिना सूचना के अचानक से परिजनों को राशन वह बच्ची की जरूरत की सामग्री प्राप्त होने पर अत्यंत प्रसन्नता हुई और उनके द्वारा पुलिस को सहृदय धन्यवाद देते हुए यह आग्रह भी किया गया की बच्ची का नाम पुलिस द्वारा ही रखा जाएगा।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *