देहरादून/पिथौरागढ़। जम्मू कश्मीर के उड़ी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में पिथौरागढ़ जिले के दो जवान शहीद हो गए। इस हमले में दो जवान घायल हुए हैं। जिनमें एक पिथौरागढ़ का, जबकि एक बागेश्वर जिले का है। इस घटना की सूचना से शहीदों के घर में कोहराम मचा है। दो जवानों की शहादत से पूरे जिले में शोक की लहर छाई है। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पिथौरागढ़ जनपद निवासी 21 कुमाऊं रेजीमेन्ट के हवलदार गोकर्ण सिंह और नायक शंकर सिंह की शहादत को नमन किया है। उन्होंने कहा कि एक ओर हमें अपने जवानों की शहादत पर गर्व है वहीं उन्हें खोने का दुख भी है। ईश्वर उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शहीदों के परिजनों को हर संभव मदद की जायेगी। Post navigation मित्र पुलिस बनी जच्चा-बच्चा के लिए देवदूत, परिजनों ने कहा बच्ची का नाम पुलिस ही रखे सचिवालय और विधानसभा में 4 मई से शुरु होगा कामकाज