देहरादून। भाजयुमो ने भूखों को भोजन पहुंचाने हेतु चलाये जा रहे मिशन अन्नपूर्णा-मोदी किचन के तहत 36वें दिन भी लगभग 700 भूखे, असहाय लोगों को भोजन वह दूध बांटा। इस दौरान मिशन अन्नपूर्णा मोदी किचन के संयोजक भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आशुतोष ममगाईं ने बताया कि युवामोर्चा द्वारा मिशन अन्नपूर्णा मोदी किचन पिछले छत्तीस दिनों से निरंतर चलाया जा रहा है।
  गरीब व मजदूर वर्ग भूखा न सोए, इसके लिए महामारी की समाप्ति तक इन्हें भोजन दिया जायेगा। युवा मोर्चा द्वारा क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान प्रतिदिन 400 से 500 खाने के पैकेट, छोटे बच्चों व गर्भवती महिलाओं को दूध बांटा जाता है। क्षेत्र में अनेकों छोटे व गर्भवती महिलाओं की दयनीय स्थति को देखते हुए दूध की विशेष व्यवस्था रहती है। इसी कड़ी में आज मिशन अन्नपुर्णा मोदी किचेन के द्वारा (36वे) दिन भी आईएसबीटी के प्रांगण में 700 लोगों के लिए चावल,राजमा, पल्लर की व्यस्था की गई, इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री श्री अजय कुमार जी  द्वारा मास्क व सेनेटाईजर वितरित करवाए गए। साथ ही  धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, मेयर सुनील उनियाल गामा ने लोगों को भोजन वितरित किया। गन्ना विभाग चेयरमैन दिनेश चैहान, मंडल अध्यक्ष पूनम ममर्गाइं, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आशुतोष ममर्गाइं, मंडल मीडिया प्रभारी रोहित कुमार, अधिकारी सौरभ सिंह, विवेक भंडारी, दारोगा सुरेश सिंह व समस्त पुलिसकर्मियों का सहयोग लगातार बना रहा। जिन्होंने खाना बांटने में व्यवस्था बनाई। इस दौरान मिशन अन्नपूर्णा-मोदी किचन के सह संयोजक रोहित कुमार ने सभी सहयोगियों का धन्यवाद करते हुए इस मिशन को लॉकडाउन तक निरंतर चलाने की अपील की। इस अवसर पर पी एन बी देहरादून की इंद्रा नगर शाखा के अधिकारी सौरभ सिंह, उत्तम नेगी, भवानी सिंह चैधरी,अंकित, ओ बी सी देहरादून कि प्रमुख अपर्णा सिन्हा, लक्ष्मी बालाजी गैस शेरपुर प्रबंधक अविनाश सिंह, रेखा सिंह अध्यक्ष ग्लोबल फाउंडेशन, ग्लोबल फाउंडेशन की मेंबर सुषमा दीवान, रेशमा दीवान, और अनुराधा सिंह,रविन्द्र कुमार, विपिन पाल, अमन चैहान आदि का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान सभी ने मास्क लगा रखा था और सामाजिक दूरी का भी पालन किया। पुलिस प्रशासन के सहयोग से वितरण कार्य सम्पूर्ण हुआ।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *