पुंछ (हि.स.)। पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज़ न आते हुए पिछले कुछ समय से तकरीबन हर रोज़ जम्मू कश्मीर की नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। इसी कड़ी में शनिवार सुबह एक बार फिर पाकिस्तान सेना ने पुंछ जिले की नियत्रंण रेखा पर गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इस दौरान पाकिस्तानी सेना पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर को निशाना बना कर भारी गोलीबारी कर रही है। भारतीय जवान भी पाक की इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। फिलहाल इस गोलीबारी में जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। शनिवार को पाकिस्तान सेना ने पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर की नियत्रंण रेखा पर स्थित भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए भारी गोलीबारी की तथा मोर्टार दागे। भारतीय सेना भी पाकिस्तान की सेना की इस नापाक हरकत का करारा जवाब दे रही है। समाचार लिखे जाने तक दोनों ओर से भारी गोलीबारी जारी थी। हिन्दुस्थान समाचार Post navigation भूटान के प्रधानमंत्री ने की इसरो की सराहना, कहा- भारतीय वैज्ञानिकों पर गर्व देश की अर्थव्यवस्था पांच ट्रिलियन डॉलर की ओर अग्रसर : प्रधानमंत्री