सफल ‘टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट-टेस्ट-टेक्नोलॉजी’ रणनीति के तहत भारत में हर रोज नए मामलों में निरंतर गिरावट आ रही है और सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट का दौर जारी है भारत के सक्रिय मामले आज 1,84,408 हैं। कुल पॉजिटिव मामलों में सक्रिय मामलों की हिस्सेदारी और कम होकर 1.73 फीसदी तक पहुंच गई है। पिछले 24 घंट के दौरान 15,948 मरीज ठीक हुए हैं, पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों में 1,254 मामलों की शुद्ध गिरावट दर्ज की गई है। पांच राज्यों- केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल का देश के कुल सक्रिय मामलों में 75% हिस्सा हैं। नीचे दिया गया आंकड़ा पिछले महीने में शीर्ष 10 राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के सक्रिय मामलों की संख्या में हुए बदलाव को दर्शाता है। 24 जनवरी, 2021 को सुबह 8 बजे तक, लगभग 16 लाख (15,82,201) लाभार्थियों का कोविड 19 टीकाकरण हुआ है। पिछले 24 घंटों में, लगभग 3,512 सत्रों में 2 लाख (1,91,609) लोगों को टीका लगाया गया। अब तक 27,920 सत्र आयोजित किए गए हैं। क्रं. संख्या राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश टीकाकरण वाले लाभार्थियों की संख्या 1 अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 1,998 2 आंध्र प्रदेश 1,47,030 3 अरुणाचल प्रदेश 6,511 4 असम 13,881 5 बिहार 76,125 6 चंडीगढ़ 1,502 7 छत्तीसगढ 28,732 8 दादरा और नगर हवेली 345 9 दमन और दीव 283 10 दिल्ली 25,811 11 गोवा 1,561 12 गुजरात 78,466 13 हरियाणा 71,297 14 हिमाचल प्रदेश 13,544 15 जम्मू और कश्मीर 11,647 16 झारखंड 14,806 17 कर्नाटक 1,88,971 18 केरल 53,529 19 लद्दाख 558 20 लक्षद्वीप 633 21 मध्य प्रदेश 38,278 22 महाराष्ट्र 99,885 23 मणिपुर 2,319 24 मेघालय 2,236 25 मिजोरम 3,979 26 नगालैंड 3,443 27 ओडिशा 1,52,371 28 पुदुचेरी 1,478 29 पंजाब 30,319 30 राजस्थान 67,270 31 सिक्किम 960 32 तमिलनाडु 59,226 33 तेलंगाना 1,10,031 34 त्रिपुरा 14,252 35 उत्तर प्रदेश 1,23,761 36 उत्तराखंड 10,514 37 पश्चिम बंगाल 84,505 38 अन्य (मिसलेनियस) 40,144 कुल 15,82,201 भारत में केवल 6 दिनों के अंदर 1 मिलियन वैक्सीन की खुराक दी गई। यह संख्या संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों से अधिक है। ब्रिटेन को इस आंकड़े तक पहुंचने में 18 दिन लगे जबकि अमेरिका को 1 मिलियन की संख्या तक पहुंचने में 10 दिन लगे। कुल स्वस्थ्य होने वाले मामलों की संख्या 10,316,786 हैं, जिसकी बदौलत ठीक होने की दर 96.83% पहुंच गई है और यह लगातार बढ़ रही है। ठीक होने वाले नए मामलों में 84.30 फीसदी योगदान 10 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों का है। एक दिन में स्वस्थ्य होने वाले सबसे अधिक संख्या केरल की है जहां 5,283 रोगी ठीक हुए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र 3,694 का नंबर आता है।। पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड 19 के 14,849 नए मामले दर्ज किए गए। नए मामलों का 80.67 फीसदी हिस्सा छह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों का है। केरल में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक दैनिक नए मामले 6,960 दर्ज किए। महाराष्ट्र में 2,697 नए मामले दर्ज किए गए जबकि कर्नाटक में कुल 902 नए मामले दर्ज किए गए। पिछले 24 घंटे के दौरान 155 मौतें हुई हैं और इसमें सात राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों का योगदान 79.35 फीसदी है। महाराष्ट्र में 56 मौतें हुईं। केरल और दिल्ली क्रमशः 23 और 10 नई मौतें हुई हैं। Post navigation राष्ट्रीय बालिका दिवसः समान अधिकार देने का संकल्प दिवस देशभर में 20.29 लाख स्वास्थ्य देखभाल कार्मिकों का टीकाकरण किया गया