दिल्ली/देहरादून। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए देशभर से यह मांग उठ रही है कि सीबीएसई के पाठ्यक्रम को कम किया जाए, जिसको देखते हुए केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने देश के शिक्षकों, शिक्षाविदों और संस्थानों से सुझाव आमंत्रित किए हैं।
सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि मेरे और मंत्रालय के ट्विटर व फ़ेसबुक हैंडल पर अपने सुझाव साझा करें ताकि उस पर गहन मंथन किया जा सके और ठोस निर्णय लिया जा सके ।