देहरादून। उत्तराखंड को  राहत देने वाली  खबर आई है। मंगलवार को रात 9:00 बजे कोविड-19 स्वास्थ्य बुलेटिन  के अनुसार राज्य में रिकवरी रेट 49.12 प्रतिशत है। भले ही आज कोरोना का आंकड़ा 1500 से पार पहुंच गया है।

उत्तराखंड में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 126 मामले सामने आए हैं। अब राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1537 हो गई है और अभी तक 749 मरीज ठीक हो चुके हैं।  वहीं 719 एक्टिव केस हैं। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने इसकी पुष्टि की है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आज अल्मोड़ा में एक, बागेश्वर में पांच, देहरादून में 21, पिथौरागढ़ में सात, हरिद्वार में सात, नैनीताल, पौड़ी व रुद्रप्रयाग में चार, टिहरी में 72 व उत्तरकाशी में एक कोरोना संक्रमित मामलेे सामने आए हैं।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *