देहरादून। उत्तराखण्ड में कोराना कर्फ्यू का बढ़ाया गया है। सरकार ने कोरोना कर्फ्यू  27 जुलाई तक बढ़ा दिया है। आपदा प्रबन्ध विभाग द्वारा सोमवार को एसओपी जारी की गयी है। प्रदेश में नई एसओपी के अनुसार सुबह 8 बजे से रात्रि 9 बजे तक बाजार खुलेंगे तथा 50 प्रतिशत क्षमता के साथ सिनेमा हॉल और वाटर पार्क खोलने की अनुमति दी गयी है।

शासन की ओर से जारी एसओपी के अनुसार मैदानी क्षेत्रों से पर्वतीय जनपदों में जाने के लिए कोविड-19 की नेगेविट रिपोर्ट की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। हवाई मार्ग से आने वाली जिन यात्रियों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं, उन्हें भी आने की अनुमति दी गई है। लेकिन वहीं बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों के लिए आरटीपीसीआर जांच की अनिवार्यता यथावत रहेगी।

विवाह समारोह और शवयात्रा में 50 लोगों को ही शामिल होने की अनुमति रहेगी। जबकि सभी शिक्षण, प्रशिक्षण संस्थान फिलहाल बंद ही रहेंगे। ऑनलाइन कक्षाओं या डिस्टेंस लर्निंग की अनुमति होगी। कोचिंग संस्थान फिलहाल 50 प्रतिशत क्षमता के साथ ही चलेंगे। सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, शैक्षिक, सांस्कृतिक गतिविधियां फिलहाल बंद रहेंगी। सभी जिम 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *