देहरादून। उत्तराखंड शासन में आज बड़ा फेरबदल हुआ है। अपर मुख्य सचिव वित्त आनंद वर्धन को अपर मुख्य सचिव गृह बनाया गया। राजेश कुमार को जिलाधिकारी देहरादून बनाया। सचिव नीरज खैरवाल को प्रभारी सचिव ग्रामीण निर्माण विभाग, दीपक रावत को प्रबंध निदेशक यूपीसीएल, विनोद कुमार सुमन को सचिव सामान्य प्रशासन, रणवीर सिंह चौहान को आयुक्त आबकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

आर मीनाक्षी सुंदरम से शिक्षा लिया गया वापस सचिव कृषि व कृषि कल्याण बनाया गया। नितेश कुमार झा को पंचायती राज विभाग दिया गया। राधिका झा से ऊर्जा विभाग हटाया कर विद्यालय शिक्षा विभाग दिया गया। सौजन्य को सचिव ऊर्जा बनाया गया। रंजीत कुमार सिन्हा को सचिव गृह,मुरुगेशन को सचिव खेल और कल्याण की जिम्मेदारी दी गयी है। आशीष कुमार श्रीवास्तव को हटाया जिलाधिकारी देहरादून के पद से अभी कोई नई तैनाती नहीं दी गई। हरीश चंद्र सेमवाल को सचिव सिंचाई और पंकज पांडे को सचिव राजस्व बनाया गया।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *