देहरादून । उत्तराखंड में मौसम ने करवट ले ली है। प्रदेश में कई स्थानों में तापमान गिर गया है।मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 15 दिसंबर के बाद शीतलहर के चलते ठंड में और बढ़ोतरी के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र ने आज राज्य के मैदानी इलाकों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं पर्वतीय इलाकों में बारिश की संभावना भी जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है वहीं उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले में कोहरा छाया रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह के मुताबिक राज्य में अभी मौसम शुष्क बना हुआ है जिसके चलते सूखी ठंड पड़ रही है। डॉक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि 15 दिसंबर के बाद ठंड में और बढ़ोतरी हो सकती है। कोहरे और शीत लहर के चलते विशेष कर मैदानी इलाकों में सूखी ठंड का प्रकोप बढ़ने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पहाड़ों में माइनस में पहुंचा तापमान उत्तराखंड में दिसंबर में ठंड चरम पर पहुंच गई है। पहाड़ के कई इलाकों में तापमान माइनस में जाने लगा है। उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में पारा माइनस में पहुंचने लगा है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जो उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *