देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा में 100 फीट  ऊंचा तिरंगा झंडा लगाया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने बुुधवार को प्रदेशवासियों को तिरंगा अंगीकार दिवस की  शुभकामनाएं देते हुए विधानसभा भवन देहरादून में 100 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा लगाने की घोषणा की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि 22 जुलाई 1947 को संविधान सभा ने तिरंगे को राष्ट्र ध्वज के रूप में मान्यता दी थी।श्री अग्रवाल ने कहा कि हमारे गर्व, शक्ति एवं गौरव का प्रतीक हमारा राष्ट्रीय ध्वज शांति, समृद्धि और सदैव विकास के पथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा देता है।

श्री अग्रवाल ने कहा है कि जल्द ही विधानसभा परिसर, देहरादून में देश की आजादी एवं उसकी आन बान और शान का प्रतीक 100 फीट ऊंचा 20 फीट चौड़ा और 30 फीट लंबा तिरंगा झंडा लहराया जाएगा। राष्ट्र के प्रति सम्मान और देश भक्ति की भावना को जाग्रत करने के उद्देश्य से तिरंगा को लगाए जाने का निर्णय लिया गया है।तिरंगा झंडा लग जाने के बाद इसे देख आते-जाते लोग खुद को गौरान्वित महसूस करेंगे।

उन्होंने कहा है कि तिरंगे झंडे को परिसर में उचित स्थान पर लगाया जाएगा। इसके साथ ही झंडे के लिए फोकस्ड लाइट्स भी लगाई जाएंगी। इसका सीधा फोकस 100 फीट ऊपर तिरंगे पर पड़ेगा।हाइमास्क पोल पर लाइट लगाने के बाद रात की रोशनी में देश का राष्ट्रीय ध्वज खूबसूरत नजर आएगा।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed