देहरादून। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री व शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने सचिवों के बैठक में न आने पर नाराजगी जताते हुए बैठक बीच में छोड़ दी। शहरी विकास एवं आवास मंत्री कौशिक ने हरिद्वार कुम्भ के निर्माण कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक बुलाई थी, जिसमें लोनिवि, सिंचाई, ऊर्जा, शहरी विकास व अन्य विभागों के सचिवों को एजेण्डे सहित बैठक की सूचना भेजी गयी, किन्तु केवल शहरी विकास विभाग के सचिव शैलेश बगोली और लोनिवि सचिव आरके सुधांशु ही बैठक में पहुंचे, जबकि अन्य सचिव बैठक में गैरहाजिर रहे। सचिवों की गैरमौजूदगी से कौशिक भड़क उठे और बैठक छोड़ कर चले गए।
उन्होंने कहा कि सूचना समय से प्राप्त न होने से सचिव नहीं आए। बैठक फिर आयोजित की जायेगी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए मंत्री के वीडियो में मंत्री बुरी तरह भड़कते हुए दिखायी दे रहे है।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *