देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना का बम फट गया है प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 451 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जो कि अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जुलाई में मामले बढ़ने की संभावना व्यक्त की गई थी उत्तराखंड में आज मिले आंकड़ों के बाद यह संभावनाएं सच होती नजर आ रही है। आज मिले पॉजिटिव मामलों के बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमित की संख्या 5300 हो गई है। आज 52 लोग स्वस्थ होकर घर गए। अब तक अस्पताल से छुट्टी 3349 हुई। आज हरिद्वार जनपद से 204 उधम सिंह नगर से 98 नैनीताल से 73 देहरादून से 43 टिहरी गढ़वाल से 11 उत्तरकाशी से 09 पिथौरागढ़ से 05 अल्मोड़ा-पौड़ी गढ़वाल 04-04 Post navigation उत्तराखंड विधानसभा में लहराएगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा मुख्यमंत्री बोले कुम्भ-2021 निर्धारित समय होगा, स्वरूप कैसा रहेगा यह परिस्थितियों पर निर्भर रहेगा