देहरादून। उत्तराखंड के लिए सोमवार गत दिनों की अपेक्षा कम कोरोना पॉजिटिव मिले जो कि एक राहत देने वाली खबर है। आज राज्य में केवल 296 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले, जिसके बाद अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 55347 हो गई हैं। वर्तमान में 6976 मामले सक्रिय हैं। वहीं आज 664 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब स्वस्थ हुए मरीजों की कुल संख्या 47306 हो गई हैं। सोमवार को 15 संक्रमितों की मौत हुई। संक्रमित की कुल मौतों का आंकड़ा 762 हो गया है।ऋषिकेश के मुनिकीरेती क्षेत्र में बीते रविवार को नरेंद्रनगर प्रभागीय वनाधिकारी समेत 20 वन कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर सोमवार को वन विभाग कालोनी को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है।

आज देहरादून जनपद से 108, नैनीताल – चंपावत से 31-31, हरिद्वार से 26 तथा उत्तरकाशी से 23 मरीज मिले।

 

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *