देहरादून। यूपीसीएल (उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटिड) ने होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों का अप्रैल से जून तक तक का बिजली के बिल पर लगने वाला फिक्स चार्ज माफ कर दिया है। जबकि अभी तक मार्च से मई तक का चार्ज केवल स्थगित किया गया था, माफ नहीं।
दरअसल, लॉकडाउन में तमाम होटल, रेस्टारेंट, ढाबे बंद पड़े हैं। लेकिन, उन्हें बिजली बिल चुकाना ही पड़ रहा था। व्यवसाय बंद होने के कारण इनके संचालकों ने बिजली बिल आदि माफ करने की मांग की थी। उसके बाद सरकार ने उन्हें राहत देने की घोषणा की थी, लेकिन यूपीसीएल की ओर से मार्च से मई तक फिक्स चार्ज स्थगित करने के आदेश जारी किए। मार्च से मई का फिक्स चार्ज ऐसे संचालक बाद में चुकता कर सकते हैं। लेकिन, अब यूपीसीएल ने अपने पूर्व के आदेश में संशोधन करते हुए मार्च की जगह अप्रैल से जून तक बिलों पर पड़ने वाला फिक्स चार्ज पूरी तरह माफ कर दिया है। यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक बीसीके मिश्रा ने बताया कि इससे इन व्यवसायियों को बड़ी राहत मिलेगी।

By उत्तराखंड संवाद भारती

उत्तराखंड संवाद भारती उत्तराखंड सहित देश-दुनिया की ताज़ा, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *