नई दिल्ली (हि.स.)। बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद पकिस्तान की कैद में पहुंचकर चर्चित हुए विंग कमांडर अभिनन्दन सोमवार को पहली बार मिग- 21 विमान उड़ाकर आसमान में पहुंचे। वीर चक्र से सम्मानित अभिनंदन के साथ वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ भी विमान में थे। वायुसेना प्रमुख भी मिग- 21 के पायलट हैं। उन्होंने करगिल युद्ध के समय 17 स्क्वैड्रन की कमान संभालते हुए विमान उड़ाया था। पुलवामा में 14 फरवरी को आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 से ज्यादा जवानों के शहीद होने के बाद भारत ने पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक कर की थी। इस दौरान 27 फरवरी को भारतीय सीमा में घुसे पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों का पीछा करते हुए अभिनंदन एलओसी पार कर गए थे और पाकिस्तानी फाइटर प्लेन F-16 को मार गिराया था। इस दौरान उनका विमान क्रैश हो गया। पैराशूट से नीचे उतरने पर वे पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर में पहुंच गए जिसके चलते वह पाक सेना की कैद में पहुंच गए थे। इसके बावजूद उन्होंने भारत का मजबूत सैनिक होने परिचय देते हुए पाकिस्तानी सेना की प्रताड़ना के बाद भी भारतीय सेना से सम्बंधित कोई भी राज नहीं दिया। बाद में पाकिस्तान ने भारत की कार्रवाई के डर से अभिनंदन को सुरक्षित वापस कर दिया था। भारत लौटने के बाद उनके दोबारा विमान उड़ाने पर सस्पेंस बन गया था। तब एयरफोर्स चीफ धनोआ ने साफ किया था कि मेडिकल फिटनेस के बाद अभिनंदन दोबारा विमान उड़ाएंगे। अभिनंदन वर्तमान को पिछले महीने आईएएफ बेंगलुरु के इंस्टिट्यूट ऑफ ऐरोस्पेस मेडिसिन ने दोबारा उड़ान भरने की मंजूरी दे दी थी। इस मंजूरी से पहले उनकी मेडिकल जांच की गई और वह इस जांच में पूरी तरह पास हो गए। इस तरह विंग कमांडर अभिनंदन ने फरवरी में पाकिस्तान की हिरासत से छूटने के बाद सोमवार को पहली बार युद्धक विमान उड़ाया। वीर चक्र से सम्मानित अभिनंदन के साथ वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ भी विमान में थे। हिन्दुस्थान समाचार Share on FacebookPost on XFollow usSave Post navigation चंदा मामा’ से मुलाकात को बेकरार लैंडर विक्रम चंद्रयान-2 से हुआ अलग कुलभूषण जाधव से मिले भारतीय उप उच्चायुक्त अहलूवालिया